Homeबरेलीनहाने का वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का महिला ने लगाया आरोप

नहाने का वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का महिला ने लगाया आरोप

नहाने का वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का महिला ने लगाया आरोप

आरके शर्मा
बरेली। एक विवाहिता की नहाते समय पड़ोसी युवक ने वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर 2 साल तक सामूहिक दुष्कर्म करता रहा। थाना शीशगढ़ में एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि वह अपने घर में नहा रही थी तभी आसिफ पुत्र अमजद आ गया और उसने वीडियो बना ली।

और धमकी दी कि अगर मेरा कहना नहीं माना तो वीडियो वायरल कर दूंगा। उसने एक दिन मुझे अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार अपने साथियों को बुलाकर दुष्कर्म करता रहा और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। 2 वर्ष तक आसिफ और उसके आधा दर्जन लगातार दुष्कर्म करते रहे और मैं डर के कारण सब कुछ सहती रही। एक दिन मेरे पति को इस बारे में पता चल गया तो मैंने अपने पति व परिवार वालों को सारी बात बता दी।

परिवार वालों ने बदनामी का वास्ता देकर मुझे चुप रहने को मजबूर कर दिया। मेरे पति कानूनी कार्रवाई चाहते थे लेकिन परिवार वालों के लोग नहीं माने। मजबूर मेरे पति ने घर छोड़ दिया। मेरे परिवार वालों ने मेरे पति पर दहेज एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पता लगते ही मैं अपने पति के घर पहुंच गई और थाना शीशगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read