Homeबरेलीन्यायालय के आदेश पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म दर्ज हुआ मुकदमा

न्यायालय के आदेश पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म दर्ज हुआ मुकदमा

न्यायालय के आदेश पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म दर्ज हुआ मुकदमा

आरके शर्मा
बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 3 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। न्यायालय के आदेश के बाद युवती का मुकदमा तीन युवकों के खिलाफ दर्ज हो गया है।

बहेड़ी के ग्राम पिंडा अभय चंद की रहने वाली एक महिला ने बताया कि जनवरी माह में वह पंजाबी कॉलोनी के हॉस्पिटल से दवा लेकर वापस आ रही थी। शुगर मिल के पास डांडी अभय चंद का रहने वाला एक युवक अपने दो साथियों के साथ खड़ा था। देखते ही मुझसे बोला कि तू एक रात के कितने रुपए लेती है। उसकी बात सुनकर मैंने उसका विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों की मदद से मुझे रुमाल से कुछ सुंघा दिया, जिससे मैं बेहोश हो गई।

युवक व उसके साथी उसे जंगल में ले गए और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मामले मैं लापरवाही करते रहे। आरोपी युवक अपने मिलने वालों के जरिए उसके पास मुकदमा वापस लेने के लिये धमकियां भिजवाने लगा। आरोपी युवक के गांव के ही रहने वाले कुछ बदमाश लोग भी उसके यहां आए और धमकी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

बार-बार शिकायत पर भी जब पुलिस ने कोई कार्यवाही की तो मजबूरन उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी। अदालत के आदेश के बाद आरोपी विशाल निवासी ग्राम डांडि व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read