HomeJaunpurपति के हादसे की झूठी सूचना देकर पत्नी को बंधक बनाकर किया...

पति के हादसे की झूठी सूचना देकर पत्नी को बंधक बनाकर किया गया दुष्कर्म

पति के हादसे की झूठी सूचना देकर पत्नी को बंधक बनाकर किया गया दुष्कर्म

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। महिला को पति के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने 48 घन्टे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना धर्मपुर गांव की है।

सीओ सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि महंगू पुरवा निवासी आरोपी आशीष गौतम पीड़िता को उसके पति के एक्सीडेन्ट की झूठी सूचना देकर अपनी बाइक पर बैठाकर अपने चाचा के घर ले गया। वहां बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बाबत किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को लोहिया पुल से गिरफ्तार किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read