HomeJaunpurपत्नी को पति में दिखा भूत, तो पत्नी ने किया ऐसा |...

पत्नी को पति में दिखा भूत, तो पत्नी ने किया ऐसा | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

पत्नी को पति में दिखा भूत, तो पत्नी ने किया ऐसा | #TejasTodayपत्नी को पति में दिखा भूत, तो पत्नी ने किया ऐसा | #TejasToday

ग्वालियर। आज-कल तलाक को लेकर पति-पत्नी के कोर्ट में अजीबो-गरीब मामले सामने आ रहे हैं, एक ऐसा ही मामला ग्वालियर फैमिली कोर्ट में सामने आया है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है, पत्नी ने तलाक का कारण बताते हुए कहा है कि वो इसलिए अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि उसको पति के अंदर भूत दिखाई देता है।

हिंदू युवा वाहिनी ने पुलवामा शहीद दिवस पर निकाला कैंडलमार्च | #TejasToday

जानकारी के मुताबिक दंपति की शादी साल 2018 में हुई थी और अब पती-पत्नी में रोज झगड़ा होता है, जिसका कारण यह है कि पत्नी को पति के अंदर भूत दिखाई देता है, इसीलिए पत्नी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती. अर्जी में महिला ने पति से अलग रहने और भरण-पोषण की भी मांग की है

वहीं एक दूसरे मामले में नागपुर के रहने वाले एक शख्स ने ग्वालियर निवासी लड़की से 31 जनवरी 2021 को शादी की थी। शादी के बाद 4 फरवरी तक लड़की ससुराल में रही। ससुराल से लौटने के बाद 5 फरवरी को लड़की ने तलाक लेने के लिए अदालत में अर्जी लगा दी. पति ने भी ग्वालियर आकर आम सहमति से तलाक की अर्जी लगा दी।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

GRAND OPENING:: La Pino'z Pizza | स्थान: उत्सव मोटल (निकट वाजिदपुर तिराहा), जौनपुर | Contact- 7567564424, 9555470024, 9695695005 | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read