आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या | #TejasToday

आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या | #TejasToday

आगरा, (पीएमए)। पुष्पांजलि होम्स में रहने वाले जूता कारखाना मालिक नरेश की हत्या का तानाबाना उसकी पत्नी प्रमिता ने ही बुना था। पत्नी के आशिक ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एक हत्यारोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
नरेश का शव घर के पीछे कूड़े के ढेर में बोरे में बंद मिला था। पत्नी ने अपने ससुरालीजनों को गोबर चौकी से फोन करके बुलाया था। यह बताया था कि रात साढ़े ग्यारह बजे से पति गायब हैं। मोबाइल भी नहीं मिल रहा है। घरवाले नरेश की तलाश में जुटे थे। घर के पीछे बोरे में शव मिला था। पास ही खून से सने कपड़े, चादर, तकिया आदि सामान पड़ा हुआ था। घर की छत पर भी खून था। बच्चों ने बताया था कि तकिया और चादर उनके घर की है। घर में हत्या हुई थी। बड़ों में सिर्फ नरेश की पत्नी घर पर मौजूद थी। तीनों बच्चे बहुत छोटे हैं। पुलिस का पहला शक पत्नी प्रमिता पर ही गया था।

लड़किया करती हैं घंटों मोबाइल का इस्तेमाल इसलिए बढ़े उनके खिलाफ अपराध : मीना कुमारी | #TejasToday

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि इंस्पेक्टर ताजगंज उमेश त्रिपाठी ने शक के आधार पर पत्नी से पूछताछ शुरू की। पत्नी ने चंद मिनट में सच्चाई कबूल कर ली। उसे बताया गया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमें वह व्यक्ति कैद है जो रात को उनके घर आया था। प्रमिता ने पुलिस को बताया कि ग्राम नगला केवल, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद निवासी रविकांत से दो साल पहले उसकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। एक दूसरे को प्यार करने लगे। दोनों एक दूसरे के घर आया-जाया करते थे। पति को यह जानकारी हो गई। वह इसी बात पर उसे बेइज्जत करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने ठान लिया कि रविकांत के साथ रहेगी। पति इसमें रोड़ा थे। इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने की योजना रविकांत के साथ बनाई। रविकांत का भाई शशिकांत भी इसमें शामिल हो गया।
छत पर छिपा हुआ था आशिक और उसका भाई
प्रमिता ने पुलिस को बताया कि रविकांत अपने भाई शशिकांत के साथ बाइक पर आया। उनके घर के पास एक मकान खाली पड़ा है। उसके जरिए छत के रास्ते उनके घर आया। रविकांत ने अपना मोबाइल बंद रखा था। रात को प्रमिता ने बच्चों को कोल्ड ड्रिंक दी। मोबाइल दिया। कमरे का टीवी चला दिया। बच्चे खुश हो गए। बाहर से कुंडी बंद कर दी। पति ने शराब पी रखी थी। साढ़े दस बजे वह गहरी नींद में सो गए। उसने शशिकांत के मोबाइल पर ओके का मैसेज भेजा। दोनों नीचे आ गए। सोते समय पति के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए। बिस्तर पर खून बिखर गया। शव को बोरे में बंद किया। उठाकर छत पर ले गए। पीछे फेंक दिया। खून से सने कपड़े भी वहां फेंक दिए। रात को अंधेरा था। छत पर खून पड़ा रह गया था। वह घबरा गई थी। इसलिए उन्हें साफ नहीं कर पाई। हत्या के बाद रविकांत और शशिकांत रात को ही चले गए थे।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent