जौनपुर के इस सीट पर सपा क्यों लगा रही इतना जोर, जानें…

जौनपुर के इस सीट पर सपा क्यों लगा रही इतना जोर, जानें…

जौनपुर। जिले की मल्हनी विधानसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। मल्हनी से पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं और वे नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए यह सीट साख का सवाल बन गई है और यही कारण है कि अब तक केवल करहल में चुनाव प्रचार के दौरान दिखाई देने वाले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मल्हनी में सपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने की तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव तीन मार्च को मल्हनी में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। सपा के नजरिए से ये सीट कितनी अहम है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2 मार्च को शिवपाल सिंह यादव और 4 मार्च को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मल्हनी में चुनाव प्रचार के लिए उतर सकते हैं।
2020 में मल्हनी में हुए उपचुनाव में सपा से लकी यादव ने 4 हजार से अधिक वोटों के अंतर से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह को मात दी थी। उप चुनाव में लकी यादव को 73,835 वोट मिले थे, जबकि धनंजय सिंह को 68,836 वोट हासिल हुए थे। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को 28,840 वोट मिले थे।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव एक बार फिर समाजवादी पार्टी के टिकट पर यहां से चुनाव मैदान में हैं। साल 2020 में मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में लकी यादव ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, यहां पर जीत-हार के बीच अंतर 4 हजार से कुछ अधिक वोटों का रहा था, जिसके बाद पार्टी इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकती दिखाई दे रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद केपी सिंह को मल्हनी से चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि बसपा ने शैलेंद यादव को टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प होती नजर आ रही है। जौनपुर में सातवें चरण में 7 मार्च को चुनाव होना है। सातवें चरण में जिन अन्य जिलों में मतदान होना है, उनमें भदोही, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र शामिल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent