नाबालिग की आ रही थी बारात तो पुलिस ने पहुंचकर रूकवायी शादी
रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की की बारात आ रही थी जिसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गई तो अधिकारियों ने सिरौली पुलिस को मौके पर ही भेजकर शादी रुकवा दी। परिवार ने कहा कि वह बड़ी बेटी की शादी करेंगे। बारात वापस नहीं जिएगी। मालूम हो कि नाबालिग बेटी की बारात गुरुवार को देवचरा के एक गांव से आ रही थी। गांव के कुछ लोगों ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि से इसकी शिकायत की कि उनके गांव में एक नाबालिग किशोरी 16 की शादी की जा रही है जिसकी गुरुवार शाम बारात आ रही है।
कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकािरयों ने थाना पुलिस को तत्काल मौके पर शादी को रोकने के निर्देश दिए। अधिकारियों के आदेश पर थाना सिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार जनों से शादी कोइ मना कियानी इस पर परिजनों और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई। पुलिस के रवैए को देखकर परिजन शादी न करने पर सहमत हो गए। लोग वोले बारात वापस नहीं जाएगी। हम अपनी दूसरी बालिग बेटी की शादी कर देंगे। जिस पर पुलिस सहमत हो गया इस दौरान परिजनों ने पुलिस से कहा कि आप एथेनॉल बरामद मामले तो माफियाओं को गिरफतार नहीं कर पा रहे हैं जबकि माफियाओं की शिकघयत पर आप तुरंत शादी रुकवाने दौड़कर आ गये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















