HomeJaunpur2 फीट की जौनपुरिया महिला जब पहुंची नामांकन स्थल पर तो हुआ...

2 फीट की जौनपुरिया महिला जब पहुंची नामांकन स्थल पर तो हुआ ऐसा, पढ़िए पूरी खबर…

2 फीट की जौनपुरिया महिला जब पहुंची नामांकन स्थल पर तो हुआ ऐसा, पढ़िए पूरी खबर…

जौनपुर में 2 फीट की महिला अनीता शर्मा ने नामांकन पर्चा लिया है। अनीता शर्मा बदलापुर विधानसभा से दावेदारी करने जा रही हैं। अनीता शर्मा की लंबाई 2 फीट है, लेकिन उनके हौसले आसमान छू रहे हैं। अनीता ने इससे पहले पंचायत चुनाव में पर्चा दाखिला किया था। किसी कारण वश उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया था।

हाई स्कूल तक पढ़ी हैं अनीता
बदलापुर विधानसभा में बहरा गांव की निवासी अनीता शर्मा गुरुवार को कचहरी स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचीं। नामांकन स्थल पर पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए कर्मचारी हैरत में पड़ गए। अनीता ने बताया, वो हाई स्कूल तक पढ़ी हुई हैं। पिछली बार उन्होंने पंचायत चुनाव में भी पर्चा भरा हुआ था। उन्होंने बताया, किसी कारण वश उनका पर्चा निरस्त हो गया था।

विकास का खाका लोगों तक पहुंचाउंगी
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, बदलापुर विधानसभा में जनता तक वह विकास का खाका खींचने जा रही हैं। उन्होंने कहा, बदलापुर विधानसभा में जहां पर सड़कें नहीं हैं, वहां वो सड़कें बनवाएंगी। इसके अलावा लोगों को आवास भी दिलवाएंगी। उनकी हाइट भले ही छोटी हो, लेकिन उनके हौसले बढ़े हैं। इस बार वो पूरे दमखम से विधानसभा में प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read