HomeJaunpurJaunpur News: सिकरारा में हुआ शान्तिपूर्ण मतदान, शिक्षक में 67 तो स्नातक...

Jaunpur News: सिकरारा में हुआ शान्तिपूर्ण मतदान, शिक्षक में 67 तो स्नातक में 35 फीसदी पड़े वोट

  • सिकरारा में हुआ शान्तिपूर्ण मतदान, शिक्षक में 67 तो स्नातक में 35 फीसदी पड़े वोट

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ। शिक्षक विधायक हेतु ब्लाक मुख्यालय पर बने बूथ संख्या 84 पर कुल 316 मतदाताओं में से 214 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें 177 पुरुष व 37 महिला मतदाता शामिल रहीं। वहीं स्नातक विधायक हेतु ब्लाक पर बने तीन बूथों पर कुल 2263 मतदाताओं में से 809 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 590 पुरुष व 219 महिलाएं थीं। बूथ संख्या 205 पर कुल 752 मतों में से 265 मत पड़े जिसमें 189 पुरुष व 76 महिलाएं, बूथ संख्या 206 में कुल 834 मतों में से 312 मत पड़े जिसमें 237 पुरुष व 75 महिलाएं तथा बूथ संख्या 207 में कुल 676 मतों में से 232 मत पड़े जिसमें 164 पुरुष व 68 महिलाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुएल पाल एन, सेक्टर मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारी सिकरारा तेज बहादुर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read