हमें अपने मौलिक अधिकारों को अवश्य जानना चाहिये: मनीष
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। एस0के0डी0 एकेडमी में बच्चों ने ह्यूमन राइट डे पर चर्चा की। मानवाधिकार दिवस या ह्यूमन राइट डे विश्व में रहने वाले हर इंसान के अधिकार का दिन। इंसानी अधिकारों को पहचान देने और वजूद को अस्तित्व में लाने के लिये हमें कुछ विशेष अधिकार दिये गये हैं। जो हमसे किसी भी परिस्थिति में छीने नहीं जा सकते। पूरे विश्व में मानवता के खिलाफ हो रहे जुल्मों सितम पर रोक लगाने के लिए इसका खास महत्व है।
मानवाधिकारों का निर्माण इसलिये हुआ ताकि हर इंसान सुरक्षित महसूस कर सके, स्वतंत्रता से जीवन व्यतीत कर सके, भेद भाव से दूर रहे और बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्वक जीवन बिता सके। इसमें देश की प्रगति के लिये शिक्षा का अधिकार जैसे कई सामाजिक अधिकारों को भी शामिल किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुये निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि हमें अपने मौलिक अधिकारों को जानना अवश्य चाहिये। जिससे कि हम सभी परिस्थितियों में सभी जरूरतमंदों की मदद कर सकें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











