एसएमसी व एसडीएमसी बैंक खातों को वेरीफाई करने में धौलपुर प्रथम
युसूफ खान
धौलपुर (राजस्थान)। राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कार्यक्रम के अंतर्गत कई प्रकार के नवाचारी कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षा की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक माहौल बनाने हेतु विभागीय कार्य किये जा रहे हैं। सरकार की मंशानुरूप शिक्षा विभाग के निर्देशन में राज्य भर के विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता के विकास के लिए वालंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ-साथ विद्यालय में भौतिक सुविधाओं के विकास करने के क्षेत्र में एसएमसी व एसडीएमसी प्रशिक्षण कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।
एसएमसी व एसडीएमसी के विकास व सुदृढ़ीकरण के लिए बैंक खातों को वेरीफाई करने के लिए विभागीय निर्देशों के अंतर्गत जिले ने समूचे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि एक बार फिर से जिले एक नया आयाम स्थापित किया है जो वाकई गर्व की बात है। एसएमसी व एसडीएमसी बैंक खातों को वेरीफाई करने में धौलपुर जिले ने राज्यभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके लिए जिले के समस्त शिक्षा विभागीय अधिकारी कर्मचारी धन्यवाद के पात्र हैं।
उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सभी शिक्षक व शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्य कर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रखने हेतु इसी ऊर्जा के साथ लगातार कार्य करते रहें। जिले ने हाल ही में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शाला दर्पण द्वारा जारी ओवरऑल रैंकिंग में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को शत प्रतिशत एसएमसी व एसडीएमसी बैंक खातों को वैरिफाई कराने के निर्देश दिये है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











