‘हर गांव को पानी-हर घर तक पानी’ प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता: जल शक्ति मंत्री
गुलारा, तिलैथा एंव पुरवा पेयजल योजना में आने वाले सभी घरों तक पानी पहुंचने की जांच किये जाने के निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित ग्राम समूह पेयजल योजना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि “हर गाँव को पानी-हर घर तक पानी” पहुंचाना है। हम सभी मिलकर इस योजना को सफल बनाते हुए प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब के घर तक पानी पहुँचे। उन्होंने गाँव में शिकायत मिलने पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाही करते हुए शिकायत दूर करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में जल शक्ति मंत्री ने उपस्थित योजनांतर्गत आने वाले ग्रामसभा के प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक योजना लगभग 03 से 04 करोड़ के मध्य आपके गाँव के लिए बनाई गई है। जो भी कमियां होंगी, उसे जल्द ही दूर किया जाएगा। गाँव में सीसी सड़क का निर्माण कंपनी वाली पूरा करेंगे। उन्होंने योजना अंतर्गत लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों से कहा कि यदि कहीं कोई समस्या अथवा कमियां हैं तो आप ग्राम प्रधान, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को सीधे बतायें, ताकि समस्या का निवारण किया जा सके।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना की जानकारी देते हुए बताया कि गुलारा, पुरवा एंव तिलैथा परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु पहले चरण में टेस्टिंग कराते हुए टंकी में पानी भर रहा है ताकि सप्लाई में कोई समस्या न हो, दूसरे चरण में सभी घरों के नल खोल कर देखा कि घरों तक पानी पहुँच रहा है। हमारा उद्देश्य योजना अंतर्गत सभी कार्य पूर्ण होने के बाद ही समस्त जन प्रतिनिधियों को योजना के सत्यापन हेतु सूचनाएं उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जन प्रतिनिधि योजना की जांच कर सकें।
बैठक में पुरवा ग्राम समूह पेयजल योजना में 32 गाँव शामिल हैं तथा 12762 गृह संयोजन प्रस्तावित है। योजना अंतर्गत 75.773 किमी0 सड़क काटी गई हैं जिसमें 75.756 किमी0 पुनर्स्थापित कर दी गयी। ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार ने बताया कि जलापूर्ति शत—प्रतिशत घरों तक नहीं की जा रही है तथा नए मोहल्ले में पाइपलाइन को अभी जोड़ा नहीं गया। ग्राम प्रधान भानपुरा उमेश कुमार ने पाइपलाइन पतली होने के कारण प्रेशर घरों तक पानी ना पहुँचने तथा सड़क को ठीक न करने की बात कही। उन्होंने पानी की टंकी में दरार आने की बात कही। इस पर मंत्री जी ने तत्काल जिलाधिकारी को जाँच के आदेश दिए। योजना में आने वाले ग्राम घाट कोटरा प्रधान ने रामगढ़ शंकर को भी जोड़े जाने का सुझाव दिया।
गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 42 गाँव शामिल हैं जिसमें 11437 प्रस्तावित गृह संयोजन संबंधी हैं। पाइप लाइन डालने के लिए 99.532 किमी सड़क काटी गई जिसके सापेक्ष 98.552 किमी सड़क पुनर्स्थापित कर दी गई है। ग्राम प्रधान धवानी श्रीमती रजनी देवी एवं ग्राम प्रधान घाट करकोश मिथलेश राज ने सड़कों की गुणवत्ता को पुनः ठीक किए जाने का सुझाव दिया। तिलेथा ग्राम समूह योजना जिसमें कुल 25 गांव शामिल हैं। योजना अंतर्गत 6725 प्रस्तावित गृह संयोजन है। पाइपलाइन बिछाने हेतु 68 किमी काटी गई जिसके सापेक्ष अब तक 64 किमी सड़क को पुनर्स्थापित कर दिया गया।
तिलैथा ग्राम समूह पेयजल योजना के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान धरना बुजुर्ग जानकी प्रसाद ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अभी 10 प्रतिशत लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा। ग्राम प्रधान तेंदुल राकेश कुमार ने बताया कि ग्राम पहाडी पर होने के कारण कई घरों में पानी नहीं आ रहा है। ग्राम प्रधान जर्बो सरोज देवी ने अपने गाँव में सड़क को अभी पुनर्स्थापित नहीं किया गया और लगभग आधे गांवों में पानी आ रहा है की जानकारी दी। इसी क्रम में ग्राम प्रधान डगर बहाह अशोक कुमार ने अपने गाँव में सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। साथ ही सड़क की जाँच करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत पवन गौतम, विधायक डाॅ रश्मि आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक डॉ0 बाबू लाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, सीडीओ जुनैद अहमद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, मुख्य अभियन्ता जल निगम राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









