प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ के छात्रों को मिली वाटर डिस्पेंसर की सौगात
धर्म सिंह कुशवाहा
मल्लावां, हरदोई। प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ के बच्चों को समस्त शिक्षकों के सहयोग से वाटर डिस्पेंसर के रूप में एक नई सौगात मिली। यह मशीन सर्दियों में गर्म पानी एवं गर्मी में ठंडा एवं सादा पानी उपलब्ध कराएगी। बताते चलें जनपद हरदोई का प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ एक आदर्श एवं मॉडल विद्यालय है। उक्त विद्यालय में स्मार्ट रूम के साथ-साथ प्रत्येक कमरे में बैठने के लिए फर्नीचर, सभी खिड़कियों पर पर्दे, कमरों में लाइट, विद्युत पंखे, अग्निशमन यंत्र, व्हाइट बोर्ड, ब्लूटूथ सिस्टम, स्मार्ट टीवी, सभी कमरों में डस्टबिन, प्रोजेक्टर, ए0सी0 व विद्यालय प्रांगण में झूले, नेट वाईफाई युक्त प्रांगण पोषण वाटिका के साथ-साथ मां विद्यादायिनी का मंदिर एवं सरदार पटेल का स्मारक विद्यालय की शोभा में चार चांद लगाते हैं।
विद्यालय के प्रांगण में स्लोगन लिखे हुए कई बोर्ड एवं कई छोटे-छोटे गमले विद्यालय के आकर्षण को बढ़ाते हैं। यहां के प्रधानाध्यापक राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत है एवं सभी सहायक अध्यापक निपुण है। यहां के शिक्षक सभी प्रकार के व्यसनों से दूर हैं। विद्यालय में संस्कार युक्त एवं गुणवत्ता परक शिक्षा देना ही मुख्य उद्देश्य है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












