Homeबांदाजल समिति ने प्रधान व सचिव पर लगाये गबन का आरोप

जल समिति ने प्रधान व सचिव पर लगाये गबन का आरोप

जल समिति ने प्रधान व सचिव पर लगाये गबन का आरोप

जलापूर्ति व स्ट्रीट लाइट को लेकर डीएम से हुई शिकायत
रूपा गोयल
बांदा। गांवों में स्ट्रीट लाइट और जल आपूर्ति को लेकर एक दर्जन लोगों ने डीएम के यहां शिकायत करके गुहार लगाई और कहा कि अगर जांच नहीं हुई और कार्यवाही नहीं की गई तो मै अपने पद से त्याग पत्र दे दूंगा। मामला महुआ विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोखर बुजुर्ग गांव का है जहां के रहने वाले जल समिति अध्यक्ष राजेश कुमार और गांव के रोहित शुक्ला, नीरज कुमार, राजू, प्रीतम आदि लोगों ने जिलाधिकारी को शुक्रवार के दिन शिकायती पत्र देकर कहा है कि हमारे गांव को मॉडल गांव के नाम से चयनित किया गया है लेकिन नाम का मॉडल है लेकिन कोई भी मॉडल नहीं किया गया है। वहीं गांव में जल आपूर्ति के लिए टंकी बनवाई गई है जिसको लेकर गांव में घर घर नल लगाया गया है लेकिन वो भी शो पीस की तरह लगे हुए हैं। नल जिनकी तीन वर्षों से आज तक टंकी की सफाई नहीं की गई है और जलापूर्ति भी नहीं की जा रही है। वहीं गांव में 4 लाख 65 हजार रुपए की गांव में स्ट्रीट लाइट लगाई जानी थी जो आज तक नहीं लगी और उसका भुक्तान आज तक नहीं कराया गया है। और जो कुछ थोड़ा बहुत लगे हैं वो भी जल नहीं रह हैं। वहीं अमृत सरोवर के नाम से चयनित तलाब में आज तक कोई कार्य नहीं कराया गया है लेकिन भुक्तान बराबर किया गया है। इन्ही सभी कार्यों को लेकर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के यहां गांव के लोग गए और कहा कि अगर इन कार्यों पर जांच नहीं हुई तो हम लोग मजबूरी में राज्य मार्ग को जाम कर बाधित करेंगे और आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read