तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का वांछित गिरफ्तार
दीपक कुमार
कैराना, शामली। पुलिस ने तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सोमवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देश पर महिला अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने तीन तलाक, दहेज उत्पीडन व मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता इस्लाम निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















