1 घण्टे की एसपी बनी पलक, सुनीं फरियाद
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत सोमवार को मां ब्रम्हा देवी रमाशंकर सुनती छात्रा पलक पाठक इण्टर कालेज तमसा मार्ग अकवरपुर के इण्टर की छात्रा कुमारी पलक पाठक ने पुलिस उपाधीक्षक सदर का एक घंटे का कार्यभार संभाल कर फरियादियों की फरियाद को सुनकर संबंधित थाना को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक सदर सुरेश मिश्र ने मां ब्रम्हा देवी रमाशंकर इण्टर कालेज की छात्रा पलक पाठक को एक घंटे का पुलिस उपाधीक्षक वनाकर प्रदेश सरकार की वालिका सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत फरियादियों की आवेदन पर कार्यवाही का अवसर दिया। एक घंटे की पुलिस उपाधीक्षक पलक पाठक ने अकवरपुर कोतवाली अंतर्गत आए फरियादी की वात सुनकर आवश्यक कार्यवाही हेतु कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया। जन सुनवाई उपरान्त पलक पाठक ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस उपाधीक्षक कार्यायालय सहित यातायात पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















