HomeJaunpurदौहरी चोरी का वृंदावन पुलिस ने किया खुलासा

दौहरी चोरी का वृंदावन पुलिस ने किया खुलासा

दौहरी चोरी का वृंदावन पुलिस ने किया खुलासा

माल व नगदी के साथ शातिर गिरफ्तार
आरके धनगर
मथुरा। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा दौहरी चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित के कब्जे से चोरी के सामान व नकदी पुलिस ने बरामद की है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त विष्णु उर्फ भूरा पुत्र मुरारी शर्मा निवासी ब्रह्मकुण्ड मोहल्ला गोपीनाथ बाजार बलभद्री अखाडा को पीपापुल वृन्दावन से करीब 10 मीटर पहले शुक्रवार दोपहर नगदी और सामान सहित पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार छह जुलाई को श्रीमती वृन्दा घोष पत्नी आर.एन. घोष निवासी गोपीनाथ बाजार वृन्दावन के मकान की छत का ताला तोडकर घर से सामान और कुछ पैसे और पीतल के बर्तन आदि व आधार कार्ड चोरी हो गए थे। वहीं सात जुलाई को चन्दन कृष्ण शास्त्री पुत्र नारायन पाण्डेय निवासी श्याम कुटी के पास नरायण कृष्णधाम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आश्रम में घुसकर चार्जिग में लगे चार मोबाइल फोनों को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 304/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन सूरज प्रकाश शर्मा द्वारा शातिर चोर की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम ने आज दोपहर शातिर विष्णु को मय चोरी के सामान आधार कार्ड नम्बर, व 3000/- रुपये नगद व 04 अदद मोबाइल फोन के गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read