HomeTrendingसातों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी, प्रशासन ने की सत्यापन की...

सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी, प्रशासन ने की सत्यापन की अपील

  • सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी, प्रशासन ने की सत्यापन की अपील

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पूर्ण कर शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। यह प्रक्रिया 1 जनवरी को अर्हता तिथि मानते हुए संपन्न की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों—295 मेहनौन, 296 गोण्डा, 297 कटरा बाजार, 298 करनैलगंज, 299 तरबगंज, 300 मनकापुर (अजा) एवं 301 गौरा—में 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया है। अंतिम प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार जनपद में कुल 22,15,630 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 12,13,713 पुरुष, 10,01,868 महिला एवं 49 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया।
प्रशासन ने बताया कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली संबंधित तहसील कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा अन्य पदाभिहित स्थलों पर एक सप्ताह तक आम नागरिकों के निरीक्षण हेतु निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची को जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है जहां नागरिक ऑनलाइन भी इसे देख सकते हैं। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने आमजन से अपील किया कि वे अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read