सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित | #TejasToday
राजकीय महिला महाविद्यालय में हुई चित्रकला एवं हस्तकला प्रतियोगिता

शाहगंज, जौनपुर। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज एवं राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम आयोजित किया गया। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज प्रांगण से राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबरहद और मजडीहा आदि गांवों में मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से स्वंयसेवकों ने व्यापारियों और ग्रामीणों को मतदान के महत्व को बताया।
एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा खुटहन थाना क्षेत्र, देखें विडियों | #TejasToday
रैली में कार्यक्रम अधिकारी डा. निजामुद्दीन, डा. अनामिका मिश्रा, डा. अमित दया गुप्ता, डा. राकेश सिंह, सूर्य प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. नूर तलअत ने स्काउट ध्वज फहराया। प्रथम व निपुण कोर्स के सभी टोलियों के मध्य चित्रकला और हस्तकला प्रतियोगिता कराई गयी।
इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डा. पूजा गुप्ता, डा. संजय वर्मा, प्रो. अखिलेश, डा. संदीप कुमार यादव, प्रो. अविनाश चंद्र यादव, डा. सर्वजीत सिंह, प्रो. ओमप्रकाश वर्मा, डा. रवि प्रकाश, शिखा त्रिगुणायत, संतोष, सुरेश, रत्नेश, अनुराग आदि मौजूद रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








