HomeJaunpurवालेण्टियर्स किये गये पुरस्कृत | #TEJASTODAY

वालेण्टियर्स किये गये पुरस्कृत | #TEJASTODAY

वालेण्टियर्स किये गये पुरस्कृत | #TEJASTODAY

वालेण्टियर्स किये गये पुरस्कृत | #TEJASTODAY सुइथाकला, जौनपुर। कोरोना काल में प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने में परिषदीय विद्यालयों में ग्राम सभा स्तर पर वालेण्टियर्स नियुक्त किए गए हैं जो गांव में ही प्रतिदिन 10 की संख्या में टोली बनाकर बच्चों मे शैक्षणिक माहौल को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे सामुदायिक शिक्षा को बढ़ाने के साथ ही अपनी भी तैयारी को बरकरार रखे हुए हैं। इसी क्रम को बनाए रखने के लिए मंगलवार को क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने एक अनोखी पहल करते हुए गांव के ही चयनित वालेण्टियर्स नीरज बिन्द और विशाल बिन्द को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गिफ्ट पैकेट देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ये वालेण्टियर ग्रामीण बच्चों के अन्दर शिक्षा की तारतम्यता बनाए रखने के साथ ही स्वयं का भी विकास कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों मे विवेक गुप्ता, ज्योती मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सुइथाकला, जौनपुर। कोरोना काल में प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने में परिषदीय विद्यालयों में ग्राम सभा स्तर पर वालेण्टियर्स नियुक्त किए गए हैं जो गांव में ही प्रतिदिन 10 की संख्या में टोली बनाकर बच्चों मे शैक्षणिक माहौल को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे सामुदायिक शिक्षा को बढ़ाने के साथ ही अपनी भी तैयारी को बरकरार रखे हुए हैं।

इसी क्रम को बनाए रखने के लिए मंगलवार को क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने एक अनोखी पहल करते हुए गांव के ही चयनित वालेण्टियर्स नीरज बिन्द और विशाल बिन्द को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गिफ्ट पैकेट देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ये वालेण्टियर ग्रामीण बच्चों के अन्दर शिक्षा की तारतम्यता बनाए रखने के साथ ही स्वयं का भी विकास कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों मे विवेक गुप्ता, ज्योती मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/tejastodaynews

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित |#TEJASTODAY जौनपुर। साहब सरन रावत उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के युवा/युवतियों को उत्तर-प्रदैश सरकार द्वारा विशेष योजना एम०एस०एम०ई० के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेत आनलाइन आवेदन के लिये पात्रता हाईस्कूल पास एवं आयु सीमा १८ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्माण व सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण की सीमा १.०० लाख से २५.०० लाख तक है जिसमें आवेदक को २५ प्रतिशत अनुदान/छूट प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के हेतु तहसीलवार सहायक प्रबन्धक/क्षेत्रीय सहायक शाहगंज व बदलापुर जय प्रकाश, ७००७६३७०६३, सदर व केराकत राजेश राही ९४५०३८८०८७, ७८८०३९६००१ एवं मडियाहूॅ व मछलीशहर राजेश भारती ७३९८२७८६७७, ७००७७२०३५८ से सम्पर्क करें। अन्य जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

Must Read