HomeJaunpurफरीदुल हक मेमोरियल कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाला प्लास्टिक मुक्त जन जागरुकता...

फरीदुल हक मेमोरियल कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाला प्लास्टिक मुक्त जन जागरुकता रैली | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

फरीदुल हक मेमोरियल कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाला प्लास्टिक मुक्त जन जागरुकता रैली | #TejasToday

शाहगंज, जौनपुर। फरीदुल हक़ मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तहत प्लास्टिक मुक्त समाज जन जागरुकता रैली चयनित गांवों में निकाली गयी। रैली के माध्यम से ग्रामीणों, व्यापारियों, राहगीरों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश दिया तथा उन्हें कपड़े के थैले वितरित भी किए।

स्वंयसेवको में सबीना बानो, आर्यन अग्रहरि, साक्षी गुप्ता, खुशी गुप्ता, सैफ़ अली सहित अन्य स्वयं सेवक थे। रैली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. अमित दया गुप्ता, डॉ. अनामिका पाण्डेय, श्री सूर्य प्रकाश यादव सहित प्राध्यापक श्री विनय कुमार, श्री मित्रसेन यादव आदि उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्टसर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read