HomeChitrakootशिविर के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त कार्ययोजना के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम के मार्गदर्शन में शुक्रवार को सदर तहसील के धौरहीमाफी गांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी गयी। शिविर में पैरालीगल वालेंटियर ममता वर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल के निर्देश पर इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को बाल सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, एससी-एसटी एक्ट, शिक्षा अधिकार, हाईजीन और स्वच्छता के सम्बन्ध में जानकारी दी। साथ ही विधिक साहित्य का वितरण किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष कुमार, प्रधान देवीदीन, कम्प्यूटर सहायक उर्मिला आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए मोटर दुर्घटना, क्षतिपूर्ति दावा न्यायाधीकरण के पीठासीन अधिकारी श्रीकृष्ण यादव ने आगामी 4, 12, 18, 26, 29 जून व 3 जुलाई को छह प्री ट्रायल बैठक की तिथियां निर्धारित किया जिनमें सम्बन्धित पक्षकारों, अधिवक्ताओं, बीमा कम्पनि के अधिकारियों को न्यायाधिकरण के समक्ष प्रीट्रायल बैठक में सुलह समझौते के लिए बुलाया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read