HomeChitrakootडीएम व एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया औचक निरीक्षण

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक आनन्द एवं पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 236-चित्रकूट एवं 237-मानिकपुर विधानसभा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दोनों विधानसभाओं के लिए मतगणना टेबल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा का संचालन, ऑब्जर्वर रूम, फोन फैक्स मशीन, एआरो टेबल, पीए सिस्टम, एजेंट एवं कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि जो मैप मतगणना का बनाया गया है, उसी के अनुसार दोनों विधानसभा के लिए बैरीकेडिंग, छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read