HomeChitrakoot28 को होगी दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की प्रतिज्ञा सभा

28 को होगी दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की प्रतिज्ञा सभा

28 को होगी दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की प्रतिज्ञा सभा

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। साथ ही इन समस्याओं को लेकर आगामी 28 मई को संयुक्त प्रतिज्ञा सभा आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जानकीशरण प्रजापति और महासचिव मो अनश अंसारी ने बताया कि संघ की प्रान्तीय संयुक्त बैठक लखनऊ में प्रान्तीय अध्यक्ष अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई है।
प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ जनपद न्यायालय के कर्मचारियों की विगत कई वर्षों से लम्बित समस्याओं पर चर्चा किया। साथ ही बताया कि जनपद न्यायालय में कार्यरत स्वीपर का मासिक वेतन 6 हजार रूपए प्रतिमाह की न्यूनतम मजदूरी के समान न करने जनपद न्यायालय कार्मियों का अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण वर्षों तक लम्बित रखने, संविदा कर्मियों का वेतन न बढ़ाए जाने और नियमितिकरण न किए जाने, शेट्टी कमीशन की संस्तुतियों के विपरीत न्यायिक कर्मियों के पद और वेतनमान स्वीकृत न होने के मामले में चर्चा की गयी।
उन्होंने बताया कि न्यायिक कर्मियों को वर्ष 2013 में वर्दी पहनने का आदेश न्याय अनुभाग से हुआ किन्तु आज तक धनराशि का निर्धारण नहीं किया गया। इसके अलावा विभागीय नियमावली में संविदा पद न होने के बावजूद एफटीसी न्यायालय में संविदा के पद सृजित किए जाने की समस्याओं के निराकरण के लिए अब संगठन ने चरणबद्ध आन्दोलन किए जाने के निर्देश दिए हैं। इन समस्याओं को लेकर आगे विचार विमर्श के लिए आगामी 28 मई को प्रत्येक जिला शाखा में सभी संघों की संयुक्त प्रतिज्ञा सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रतिज्ञा पत्र पर सदस्यों के हस्ताक्षर के बाद प्रतिलिपि प्रान्तीय संघ को भी भेजी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read