Homeआजमगढ़जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। बूढनुपुर तहसील क्षेत्र के कटोही गांव के ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या को लेकर स्वाभिमानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चौधरी एवं ग्राम प्रधान छोटेलाल प्रजापति के नेतृत्व में तहसील परिसर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य देवव्रत यादव उर्फ मोनू, परमेश्वर यादव, जोगिंदर गौड़, संदीप यादव, उदय प्रजापति, अंबिका सिंह, मोहम्मद उर्फ मोहम्मद कमरू, मोहम्मद वकील, धर्मेंद्र यादव, इस्रावती, राजपति देवी, शोभा देवी, आरती गौर, शिवपूजन, शिव प्रसाद, जगदीश, राम आशीष, चंद्रभान यादव, जनार्दन यादव ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि ग्रामीण का आरोप है कि हमारे गांव में नाबदान का पानी पूरी तरह से बाधित है। गांव के ही कुछ मनबढ़ एवं दबंग लोगों द्वारा ग्राम सभा की पोखरी पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। पोखरी को पूरी तरह से मिट्टी से पाट दिया गया साथ ही सरकारी जल निकासी की नाली ग्राम सभा की थी उसको भी इन लोगों ने पाट दिया। जिसके चलते ग्राम सभा में जल जमाव की समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर के हम ग्रामीणों द्वारा सैकड़ो बार प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ जल निकासी की समस्या से 60 घरों के लोग परेशान हैं। लोगों के घरों में और घरों के सामने गंदा पानी एकत्रित हो गया है जो दुर्गंध दे रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया साथ ही नाबदान के पानी खुलवाने के लिए आला अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन अधिकारी तनिक भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज स्वाभिमानी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने उपजिलाधिकारी को चेतावनी दी। अगर समस्या का शीघ्र ही निस्तारण नहीं किया गया तो हम अपने संगठन के लोगो एवं ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर में धरने पर बैठेंगे इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य ने आश्वासन दिया। शीघ्र ही नाबदान का पानी खुलवा दिया जाएगा। पोखरी से अवैध कब्जा हटवा दिया जाएगा जिससे नाबदान के पानी की निकासी की समस्या का निस्तारण हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read