राजस्व टीम की निष्क्रियता से खलिहान व खेल मैदान पर दबंगों का कब्जा बरकरार

राजस्व टीम की निष्क्रियता से खलिहान व खेल मैदान पर दबंगों का कब्जा बरकरार

चिन्हांकन होने के बावजूद भी नहीं हो पा रही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है, वहीं जनपद के भेंटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत गैरिकपुर में इससे उलट स्थिति देखी जा रही है। यह मामला परशुरामपुर गांव का है जो गैरिकपुर ग्राम पंचायत में स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां गाटा संख्या 84 (खलिहान) और गाटा संख्या 81 (खेल का मैदान) पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य व खेती की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की थी जिसके बाद 29 मई को राजस्व निरीक्षक रामयज्ञ यादव, लेखपाल पंकज गुप्ता ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार स्थलीय जांच में अतिक्रमण की स्थिति सामने आई और संबंधित लोगों को कब्जा हटाने की लिखित हिदायत दी गई।
हालांकि शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मौके पर निरीक्षण के बाद भी अब तक न कब्जा हटाया गया है और न ही कोई स्पष्ट कार्रवाई की गई है। इस स्थिति से नाराज़ ग्रामीणों ने लेखपाल पंकज गुप्ता की मिलीभगत होने क़ा दावा किया। मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वे जिलाधिकारी से मिलकर मामले की विस्तृत शिकायत करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी अपनी बात पहुंचायेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA