समर कैम्प में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित

अंकित सक्सेना
बदायूं। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं में समर कैंप कंटेंटो अल बरानो 4.0 का शुभारंभ सफलतापूर्वक हुआ जहां करीब 600 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह समर कैंप 10 दिवसीय रहेगा। कैंप का आयोजन ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं के मानसिक शैक्षिक सांस्कृतिक व शारीरिक उन्नति तथा बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को रोचक और शिक्षाप्रद बनाने के उद्देश्य किया गया है। कैंप में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें कला और शिल्प, नृत्य, संगीत, खेलकूद, इस्कल्पचर, जुम्बा, भरतनाट्यम आदि की प्रयोगशालाएं शामिल हैं।
कैंप के पहले दिन बच्चों ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि यह कैंप बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडेय ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें नए कौशल सीखने रचनात्मकता को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर बनाने का अवसर प्रदान करता है। यह समर कैंप 10 दिन तक चलेगा और यह आयोजन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें एक यादगार अनुभव देने का प्रयास है जिससे वह अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा सकें। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














