युवा एवं पत्रकारों ने शत—प्रतिशत किया मतदान: अखिलेश

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव 2024 में शत—प्रतिशत मतदान हेतु भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मंडल अध्यक्ष शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार अखिलेश दीक्षित पत्नी राजकुमारी के साथ पहुंचकर अपने बूथ में मतदान किया। पूर्व की भांति सोशल मीडिया के माध्यम से सभी पत्रकारों एवं युवाओं को मतदान करने के लिए अपील किया। साथ ही कहा कि लोकतंत्र के मजबूती के लिए बांदा चित्रकूट लोकसभा चुनाव 2024 में सभी पत्रकार एवं युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














