HomeTrendingवैन चालक ने रस्सी से फांसी लगाकर दे दी जान

वैन चालक ने रस्सी से फांसी लगाकर दे दी जान

  • वैन चालक ने रस्सी से फांसी लगाकर दे दी जान

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के तारगांव में वैन चालक ने बुधवार देर शाम घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार दही थाना क्षेत्र के तारगांव निवासी 30 वर्षीय अनिल राठौर मारूति वैन चलाने के साथ ही मांगलिक कार्यों में डीजे बजाने का काम भी करता था। बुधवार देर शाम उनका शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पिता मलारे के मुताबिक जब खाना खाने के लिए बुलाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दस्तक देने पर भी नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बात सके हैं। जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read