HomeGorakhpurवैश्य संकल्प रैली को लेकर वैश्य महासम्मेलन ने की बैठक

वैश्य संकल्प रैली को लेकर वैश्य महासम्मेलन ने की बैठक

वैश्य संकल्प रैली को लेकर वैश्य महासम्मेलन ने की बैठक

अजय जायसवाल
गोरखपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन गोरखपुर के प्रमुख कार्यकारणी सदस्यों की बैठक गोलघर में अध्यक्ष अनूप अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन महामंत्री बृजेंद्र स्वरूप जायसवाल ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद विक्रम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे जिनका सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अरविंद विक्रम चौधरी ने बताया कि आगामी 29 अक्टूबर दिन रविवार को वैश्य संकल्प रैली का आयोजन लखनऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में होगा जिसमें समूचे उत्तर प्रदेश से लगभग 50 हजार वैश्य बन्धुओं की अनुमानित भीड़ आने की संभावना है जिसके लिए कार्यक्रम का संयोजक विदुप अग्रहरि, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय गुप्ता को बनाया गया है। गोरखपुर से भी अधिक से अधिक सभी वैश्य घटक के सदस्य भी सम्मलित हैं। इसके लिए प्रयास करना चाहिए। बैठक में पदम अग्रवाल, सुरेश जायसवाल, सुधीर जायसवाल, बीपी गुप्ता, नरेंद्र जायसवाल, विशाल गुप्ता, बैजनाथ प्रसाद रौनियार, राजेश मोदनवाल, घनश्याम मोदनवाल, डा. अमरनाथ जायसवाल, कृष्णानंद बरनवाल, अनिल गुप्ता एडवोकेट, बलराम जायसवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भटनी सम्मिलित हुये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read