HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज का चतुर्थ स्थापना दिवस मना

JAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज का चतुर्थ स्थापना दिवस मना

JAUNPUR NEWS : लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज का चतुर्थ स्थापना दिवस मना

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र सेठ ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व जय कृष्ण साहू, निवर्तमान अध्यक्ष विष्णु सहाय, सचिव प्रदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनय बारोटिया सहित अन्य मंचासीन लोगों ने दीप प्रज्जवलित करके की। कार्यक्रम में संस्था द्वारा सभी चार्टर सदस्यों का अंगवस्त्रम व माला पहनाकर तथा लायंस पिन लगाकर तथा गिफ्ट देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष श्री सिंह ने संस्था की स्थापना कैसे हुई, इस सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ने संस्था से सम्बंधित अपने खट्टे मीठे अनुभवों को सदस्यों से साझा किया। केक काटकर सभी लोगों ने उत्साह के साथ संस्था की चतुर्थ वर्षगांठ मनायी गयी। अन्त में कार्यक्रम संयोजक सुनील कनौजिया और अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विनय वरोतिया ने सदस्यों को गुड पे अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही संजय जयसवाल का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर संजय बैंकर, सर्वेश जायसवाल, अजीत सोनकर, देव आनंद, प्रदीप सिंह, सुनील जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, नीरज सिंह, संजय गुप्ता, डॉ प्रशांत द्विवेदी, डॉ चंदननाथ गुप्ता, हाफिज शाह, जगदीश चंद्र मौर्य, राजीव गुप्ता, जगरनाथ मोदनवाल, कौशल त्रिपाठी, मनीष मौर्य, दीपक साहू, दिलीप जायसवाल, डॉ विकास, ज्योति गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read