HomeJaunpurनिर्वाचन के दौरान ग्लब्स का प्रयोग करें कार्मिक

निर्वाचन के दौरान ग्लब्स का प्रयोग करें कार्मिक

निर्वाचन के दौरान ग्लब्स का प्रयोग करें कार्मिक

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह की अध्यक्षता में जीआईसी ऑडीटोरियम में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित निर्वाचन कार्यो से जुड़े कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का निर्वाचन प्रक्रिया तथा ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट का व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया गया। प्रेक्षकों ने कहा कि मतदान में लगे कार्मिकांे की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कार्मिकों को मतदान प्रशिक्षण, मतदान स्थल रवानगी से लेकर मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने तक की क्रियाविधि को विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। यह भी बताया कि कार्मिकों को सौंपे गये निर्वाचन कार्यो से सम्बन्धित आवश्यक अधिकारियों के मोबाइल नम्बर अपने पास रखे जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की सूचना दी जा सके।

उन्होंने कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए मतदान कार्मिको से कहा कि निर्वाचन के दौरान उपलब्ध कराये गये हैण्ड ग्लव्स को उपयोग में लाने के बाद डस्टबिन में डाल दें जिससे मेडिकल टीम द्वारा हैंड ग्लब्स को निष्प्रयोज्य किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, समस्त रिटर्निंग आफिसर, खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read