HomeJaunpurधारदार हथियार से गला रेतकर अज्ञात युवक की हत्या, मचा हड़कंप

धारदार हथियार से गला रेतकर अज्ञात युवक की हत्या, मचा हड़कंप

धारदार हथियार से गला रेतकर अज्ञात युवक की हत्या, मचा हड़कंप

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव के सिवान में शनिवार की सुबह 32 वर्षीय एक अज्ञात युवक का रंक्तरजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। टहलने निकले ग्रामीणों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव मिलने की सूचना दी थी।

जानकारी होने के बाद युवक के शव की शिनाख्‍त की कोशिश की गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्‍त नहीं हो सकी तो पुलिस ने उसे कब्‍जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों के अनुसार सुबह शव देखे जाने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के अनुसार युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेत कर की गई है। मौके से युवक का खून से लथपथ शव मिला है। मौके से पहचान का कोई साक्ष्‍य या हथियार की बरामदगी नहीं हुई है। शिनाख्‍त के बाद युवक की हत्‍या और वजह की पड़ताल हो सकेगी। वहीं हत्‍या की बाबत सूचना वरिष्‍ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

एक बार फिर पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत साहूपुरी मार्ग पर शनिवार की सुबह चौरहट गांव के सिवान में एक अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गयी थी। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो घटना की खबर लगते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उपस्थित ग्रामीणों से पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं हत्‍या की जानकारी होने के बाद डाग स्‍क्‍वायड भी मौके पर पहुंचा लेकिन किसी सुराग से हत्‍या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं वारदात के बाद एडीशनल एसपी प्रेमचंद भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर युवक की शिनाख्‍त की कोशिश की। हालांकि, दोपहर तक युवक की शिनाख्‍त नहीं हो सकी थी।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्टसर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read