Homeचंदौलीकेन्द्रीय मंत्री ने बतायी सरकार की उपलब्धियां

केन्द्रीय मंत्री ने बतायी सरकार की उपलब्धियां

केन्द्रीय मंत्री ने बतायी सरकार की उपलब्धियां

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम चन्दौली के सांसद, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय दुलहीपुर डॉ. ओपी सिंह के आवास पर रविवार को जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा राजकिशोर सिंह, शिवशंकर पटेल, आलोक सिंह के साथ पहुचे उन्होंने पीएम मिस कॉल के तहत लोगों से 9090902024 पर मिस काल कराया एवं केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाई।

बरसात होने के बावजूद भारी भीड़ होने के कारण केंद्रीय मंत्री कई घण्टे तक बैठकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुने एवं तत्काल फोन कर अधिकारियों को निर्देशित किये।दुलहीपुर सिक्सलेन प्रकरण को भी गंभीरता से सुने एवं कुछ ना कुछ करने का आश्वाशन दिये। नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह, डॉ. मनोज सिंह, समाजसेवी सतीश जिंदल ने माल्यार्पण कर एवं शाल ओढ़ाकर, नीता सिंह ने बुके देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। नीमा की स्मर्णीका पत्रिका भी भेंट की गई। इस अवसर पर रतन श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता गुड्डू, डॉ. आरके शर्मा, उरूज हैदर, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्त, हाजी रसीद, चितरंजन, सुमन श्रीवास्तव, माला सोनकर, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. संतोष शर्मा, अनुराग मोर्य, छन्नू पटेल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read