Homeचंदौलीसावन में भोले बाबा के गीत का हुआ विमोचन

सावन में भोले बाबा के गीत का हुआ विमोचन

सावन में भोले बाबा के गीत का हुआ विमोचन

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। सृष्टि के कल्याण कारी देवाधिदेव महादेव शिव शंकर ही ऐसे देव है जो मात्र एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते है। सोमवारी अमावस्या के दिन दूसरे सोमवार को जहॉ एक ओर भक्त बाबा के दरबार मे शिव लिंग पर जल, दुग्ध से जलाभिषेक किये वही नगर की अग्रणी रंग संस्था अस्मिता सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने मुगलसराय धर्मशाला मे स्थित श्री यग्योश्वर महादेव मन्दिर के प्रांगण मे जलाभिषेक कर भक्तो के लिए विकास सिंह के द्वारा गाया हुआ गीत का विमोचन व नृत्य नाटिका के माध्यम से मंचन हुआ।

विमोचन करते हुए मन्दिर के पुजारी ने कहा कि आज सावन का त्योहार जहॉ हम भारत देश मे ही नही बल्कि विदेश मे बसे हिन्दू भी श्रद्धाभाव से मनाते हैं। भगवान शंकर भी नटराज के रूप भक्तों को दर्शन दे चुके हैं। अस्मिता कला केन्द्र के कलाकार बिजय कुमार गुप्ता के निर्देशन मे सराहनीय कार्य किये हैं भोले बाबा इस गाने को सफल करे। कार्यक्रम में डॉक्टर राजकुमार गुप्ता, प्रमोद अग्रहरी, देवेश महाराज, राकेश अग्रवाल, अशोक कुमार, कल्लू अनवर सादात, रेशमा खान आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read