HomeTrendingमिशन शक्ति टीम प्रभारी के नेतृत्व में छात्राओं व बालिकाओं को किया...

मिशन शक्ति टीम प्रभारी के नेतृत्व में छात्राओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

  • मिशन शक्ति टीम प्रभारी के नेतृत्व में छात्राओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरीश कुमार थाना गैंडास बुजुर्ग के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान 6.0 के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक गौतम कुमार, हेड कांस्टेबल शम्भू सिंह, कांस्टेबल आलोक श्रीवास्तव, उदयभान सिंह, महिला सुप्रिया सिंह, सुमनलता सरोज, लक्ष्मी सिंह द्वारा रूदल प्रसाद किसान इंटर कालेज ईंटइरामपुर थाना गैंडास बुजुर्ग में कक्षशाला स्थापित की गयी। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की कुरीतियों, कुरीतियों से बचाव, शिक्षा का महत्व आदि विषयों पर जागरूक किया गया। बच्चों को जागरूकता संबंधित लघु फिल्म दिखाई गई।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं छात्राओं को योजना से जोड़ने हेतु कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन एवं कोचिंग की जानकारी प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अन्य भर्ती बोर्डों की प्रतियोगी परीक्षाओं, JEE Main, NEET, NDA, CDS, बैंकिंग, SSC, B-Ed, TET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उपलब्ध मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पाठ्यक्रम, परीक्षा की तैयारी की रणनीति तथा उपलब्ध शैक्षिक एवं कैरियर अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कोचिंग के बच्चों द्वारा भाषण, रंगोली, लघु नाटक, कविता, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से मिशन शक्ति व मिशन शक्ति के उद्देश्य का प्रचार प्रसार किया गया।

 

 

 

 

 

Must Read