मां जसवंतरी देवी पर जवाबी कीर्तन सुनकर झूमे भक्त
तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। नवरात्रि पर मां जसवंतरी देवी के दरबार में कीर्तन का आयोजन किया गया जहां हजारों लोगों ने कीर्तन का लुप्त उठाया। नगर पंचायत महराजगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि मां जसवंतरी देवी का आशीर्वाद जिन भी भक्तों को मिल जाता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। पिछले 41 वर्षों से लगातार मां के दरबार में संस्कृति और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। 18 अक्टूबर को कीर्तन का आयोजन किया गया है। जवाबी कीर्तन रंजीत राज प्रयागराज, चंद्रभान मिश्रा बहराइच द्वारा मां के सुंदर-सुंदर भजन सुनाये गये। दोनों कीर्तन कारों में जवाबी की होड़ लगी रही। आखिर तक कमेटी भी फैसला नहीं कर पाई और मामला बराबरी पर छूटा। लोगों ने भी मां के भजनों को सुनकर अपना जीवन धन्य बनाया। इस अवसर पर पुन्नी महाराज, त्रिवेणी लाल गुप्ता, शिवशरन साहू, पीयूष साहू सभासद, धर्मेंद्र वर्मा, रामकुमार यादव, मुस्ताक राइनी, विनीत वैश्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।













