HomeTrendingहरिद्वार हाईवे पर तीन युवक घायल, चालक फरार

हरिद्वार हाईवे पर तीन युवक घायल, चालक फरार

  • हरिद्वार हाईवे पर तीन युवक घायल, चालक फरार

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। अमरिया में हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सरदार नगर के पास गल्फ पैलेस के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। टक्कर मारने वाला चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमरिया पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान सरदार नगर निवासी सुनील शर्मा (18), फैजी (19) और गायबोझ निवासी अरमान (18) के रूप में हुई है। ये तीनों युवक भौनी से सरदार नगर जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से वे सड़क पर गिरकर घायल हो गये। पुलिस अब फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

Must Read