बराही गेट के पास हाथियों ने तोड़ी फेंसिंग, ग्रामीणों के शोर से जंगल में लौटे
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों का आबादी की ओर रुख करने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार रात बराही गेट के पास जंगली हाथियों के एक झुंड ने डेरा डाल दिया। हाथियों ने जंगल की तार बाड़ (चेन लिंक फेंसिंग) तोड़कर बाहर निकलने और गांव में घुसने का प्रयास किया। जैसे ही हाथी आबादी के करीब फेसिंग तक पहुंचे। सतर्क ग्रामीणों ने तुरंत शोर-शराबा और हांका लगाना शुरू कर दिया। भारी शोर सुनकर हाथियों का झुंड वापस जंगल की ओर लौट गया। गनीमत रही कि हाथियों के गांव में न घुस पाने से कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं और रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।













