Homeआजमगढ़उ.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की मण्डलस्तरीय प्रदर्शनी डीएवी में

उ.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की मण्डलस्तरीय प्रदर्शनी डीएवी में

उ.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की मण्डलस्तरीय प्रदर्शनी डीएवी में

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने डीएवी डिग्री कॉलेज आजमगढ़ में लगायी गई उ०प्र० खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2023-24 का समापन महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यह प्रदर्शनी 5 से 19 दिसंबर तक लगायी गई थी। इस प्रदर्शनी में विभिन्न जनपदों की खादी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया है जिसमें सूती, सादी, उनी खादी, रेशमी खादी के कपड़ों के अतिरिक्त रजाई ग‌द्दे, कम्बल, शाल, लेडीज सूट, उनी सदरी, खादी के सिले सिलाये कपड़े, सहारनपुर के फर्नीचर, भदोही का कालीन आदि उपलब्ध है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी में लगे हुए सभी स्टालों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में खादी उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न ग्रामोद्योगी उत्पाद जैसे जड़ी बूटी से निर्मित उत्पाद, आवला उत्पाद, चन्दन से बने फेस पैक, हर्बल उत्पाद, काश्मीरी साल, शूट, सदरी तथा खादी की अच्छी विक्री इस प्रदर्शनी में रहीं। इस प्रदर्शनी अवधि में कुल विक्री 119.84 लाख जिसमें खादी 60 लाख एवं ग्रामोद्योग 59.84 लाख की विक्री हुई। समापन अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, उपायुक्त उद्योग एस०एस० रावत एवं जिला सूचना अधिकारी, प्राचार्य/प्रदर्शनी प्रभारी, उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड पवन श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बलिया एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मऊ एवं मण्डल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read