पुलिस मुठभेड़ में दो को लगी गोली, दोनों पक्षों से हुई जमकर फायरिंग | #TejasToday
रामपुर, (पीएमए)। पुलिस पर चेकिंग के दौरान गोतस्करों ने फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें दो गौ तस्करों को गोली लगी और वे घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ पुलिस ने तस्करों के गैंग के 4 साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचे, कारतूस और 6 मोबाइल एक सफेद रंग की कार व गौहत्या में शामिल धारदार हत्यार बरामद किए है। गिरफ्तार गौ तस्कर रामपुर ज़िले के ही है जो उत्तरखंड के रुद्रपुर में गौवध कर उनके मांस को रामपुर मुरादाबाद में तस्करी करते थे।
एसपी रामपुर शगुन गौतम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त तौसिफ कुरैशी उर्फ रामपुर, अकरम पुत्र सफदर अली निवासी ग्राम चमरौआ थाना शहजादनगर रामपुर घायल हो गये। जिसने कब्जे से 2 तमंचे बरामद हुए हैं। इसके अलावा जंगल में कांबिंग करके चार अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में फैज पुत्र नईम निवासी गुजरटोला थानागंज रामपुर, दानिश पुत्र शाहिद हुसैन निवासी भूत बंगला थाना कोतवाली रुद्रपुर उत्तराखण्ड, नदीम पुत्र सलीम निवासी तलाबपुर थाना भोट रामपुर, खालिद पुत्र आसिफ निवासी खोर थाना कोतवाली जनपद रामपुर हैं।










