गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को यात्रा के नाम पर नीतीश कुमार लूटा रहे हैं: अरुण

गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को यात्रा के नाम पर नीतीश कुमार लूटा रहे हैं: अरुण

तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा को चुनावी यात्रा बताते हुए कहा कि बिहार की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को यात्रा के नाम पर लूटा रहे हैं। इस यात्रा को लेकर पिछले दिनों कैबनेट में सवा दो सौ करोड़ की राशि की मंजूरी दी है। यह राशि सिर्फ स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के ऊपर अगर सरकार खर्च कर देती तो बिहार की ध्वस्त स्वास्थ्य और शैक्षणिक व्यवस्था दुरुत हो जाती। पिछले दिनों बिहार विधानमंडल में पेश कैग (कैग) की रिपोर्ट ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रखी दी है। केंद्र सरकार द्वारा प्रमाणित नीति आयोग के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि बिहार को शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य विकास के मामले में नीतीश सरकार ने सबसे अंतिम पायदान पर खड़ा कर दिया हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षो के शासनकाल में दर्जनों यात्राएं किए लेकिन प्रदेश का विकास नही हो सका हैं। जनता का मूलभूत समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़, सुखार, पलायन, भ्रष्टाचार और अपराध जैसी गंभीर समस्याओं से बिहारवासी त्राहिमाम है। बिहार में 19 वर्षों में नीतीश सरकार ने एक सुई की फैक्ट्री भी नही खोल पाया। बिहार में आज महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बिहार की जनता का नीतीश सरकार से मोह भंग हो गया है। नीतीश कुमार का यह अंतिम यात्रा साबित होगा।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Previous articleलेट्स इंस्पायर बिहार के जनक आईजी विकास वैभव का तृतीय वृहत जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न
Next articleस्काउट/गाइड रैली में डैफोडिल्स विद्यालय को 10वीं बार मिला सर्वोत्तम स्थान