Wednesday, April 22, 2026
Homeपटनाजन सुराज युवा संवाद कार्यक्रम में गरजे प्रशांत किशोर

जन सुराज युवा संवाद कार्यक्रम में गरजे प्रशांत किशोर

-

जन सुराज युवा संवाद कार्यक्रम में गरजे प्रशांत किशोर
बोले— बिहार के युवा 10वीं फेल लोगों के नेतृत्व में नहीं चाहते काम करना
चुनाव लड़ने के इच्छुक काबिल युवाओं को जन सुराज अपने खर्च पर चुनाव लड़ने का देगा मौका
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव कुमार पाण्डेय
पटना। पिछले 21 महीनों से चल रहे जन सुराज अभियान को 2 अक्टूबर को राजनीतिक दल बनाया जाना है। इसमें युवाओं की भूमिका और उनकी हिस्सेदारी पर चर्चा के लिए जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ 4 अगस्त को एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में पूरे बिहार भर से लगभग 20 हजार युवा शामिल हुए। प्रशांत किशोर के स्वागत के लिए हजारों बाइक सवार युवा शेखपुरा हॉउस पहुंचे, जहां प्रशांत ने सबका हाथ जोड़ कर अभिवादन किया और सबके साथ बापू सभागार के लिए निकले। जहां प्रशांत किशोर ने बिहार के अलग-अलग जिलों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज बिहार के युवाओं की जिद है। जन सुराज उन युवाओं की जिद है जो बिहार में बदलाव चाहते हैं। जन सुराज हम सब का संकल्प है। मैं आज आप सब को बताने आया हूं कि जन सुराज व्यवस्था भी है, जिसके तहत गरीब से गरीब का बच्चा भी अगर चुनाव लड़ना चाहे तो उन्हें कोई दिक्कत न हो। बिहार का ऐसा युवा जो बिहार में रह रहे समाज के लिए कुछ करना चाहता है उसे हर तरीके का संसाधन जन सुराज मुहैया करवायेगा। मैं आज हर युवा को बताना चाहता हूं कि आपको चुनाव लड़ने के लिए पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है आपको हर तरीके का मदद जन सुराज करवाएगा। बैठक में मौजूद युवाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शैक्षणिक योग्यता को जन सुराज में नेतृत्व करने का आधार बनाया जाना चाहिए। इस पर पीके ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के युवा 10 वीं फेल लोगों के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

पश्चिम बंगाल को कश्मीर न बनायें ममता बनर्जी: अर्जुन गुप्ता

पश्चिम बंगाल को कश्मीर न बनायें ममता बनर्जी: अर्जुन गुप्ता तेजस टूडे ब्यूरो राकेश कुमार पटना। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अखिल भारतीय...

यह बजट देश व बिहार के लिये ऐतिहासिक: हितेन्द्र ठाकुर

यह बजट देश व बिहार के लिये ऐतिहासिक: हितेन्द्र ठाकुर तेजस टूडे ब्यूरो इं. आरके जायसवाल पटना। प्रदेश किसान के उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर उर्फ नुनु ने हमारे सहयोगी...

दानापुर में पूर्व सांसद ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

दानापुर में पूर्व सांसद ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित तेजस टूडे ब्यूरो संजय तिवारी दानापुर (पटना)। दानापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तकियापर स्थित उत्तर प्रदेश के...

गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को यात्रा के नाम पर नीतीश कुमार लूटा रहे हैं: अरुण

गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को यात्रा के नाम पर नीतीश कुमार लूटा रहे हैं: अरुण तेजस टूडे ब्यूरो संजय तिवारी पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular