दो मोबाइल चोर गिरफ्तार
बिक्रमगंज। पुलिस ने मोबाइल के साथ दो मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के रेडियां गांव निवासी टुनटुन कुमार एवं भोला कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उक्त आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल को भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उन दोनों आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड संख्या 332/22 के आलोक में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज था। जिस मामले में दोनों आरोपियों को जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












