Homeअम्बेडकर नगर308 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अन्तरजनपदीय शराब तस्कार गिरफ्तार

308 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अन्तरजनपदीय शराब तस्कार गिरफ्तार

308 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अन्तरजनपदीय शराब तस्कार गिरफ्तार

पकड़ी गयी शराब की कीमत 22 लाख रूपये बतायी जा रही
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। जनपद थाना आलापुर व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो शातिर अन्तर्राज्यीय शराव तस्करों को 308 पेटी अवैध अंग्रेजी शराव जिसकी कीमत करीब 22 लाख व एक टैकर के साथ किया गया गिरफ्तार किया गया है।

बताते चलें कि जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली आलापुर पुलिस टीम 25/26 की रात्रि में क्षेत्र देखभाल, रात्रि गश्त, तलाश वाँछित अपराधी में थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे पर स्वाट टीम के साथ मौजूद थी। इस दौरान मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक टैकर जिसमें अवैध अंग्रेजी शराव लदी है जो मकरही के रास्ते होकर विड़हर पुल से होते हुए गोरखपुर के रास्ते विहार जायेगा।

आलापुर पुलिस टीम व स्वाट टीम द्वारा मुखविर की टी गई सूचना पर विड़हर रोड चौहड़ा घाट मोड़ पर चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक टैंकर मकरही से विड़हर घाट की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उक्त टैकर को रोका गया तो टैकर सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस को देखकर टैकर खड़ाकर कूटकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरावन्दी कर गिरफ्तार किया गया।

तत्पश्चात टैकर की तलाशी ली गयी जिसमें से 202 पेटी पौवा रॉयल जनरल व्हिस्की जिसमें कुल 9696 शीशी, SS पेटी अद्धा जिसमें कुल 2112 शीशी, 18 पेटी वोतल जिसमें कुल 216 वोतल वरामद हुई है जिसकी कीमत करीव 22 लाख रुपये है। साथ ही दो नम्बर प्लेट वरामद कर टैंकर को कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित वर्मा पुत्र रामतेज वर्मा निवासी कौड़ियावां थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर, प्रवेश तिवारी उर्फ रानू पुत्र राम सजीवन तिवारी निवासी ग्राम लौटन तिवारी का पुरा कटावाँ थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया गया कि पेट्रोल के टैंकर में चण्डीगढ़ से अंग्रेजी शराव की पेटियाँ भर कर हाइवे एवं लिंक मार्गो से होकर विहार प्रान्त में बताये हुए सूनसान स्थान पर देते है। इसके वदले में किराया एवं पहुँचाने का मोटा पैसा मिलता है। यह सब विहार प्रान्त के रहने वाले व्यास राय दरियावं गंज छपरा बिहार के साथ मिलकर करते है।

सम्पर्क एक दूसरे से ज्यादातर व्हाट्सएप के माध्यम से होता है। वाहन पेट्रोल टैंकर होने के कारण कोई शक नही करता है। वीच-बीच में हम लोग रास्ता भी बदल लेते हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव, निरीक्षक विरेन्द्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह, सचिन चौहान, उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव, हेड कास्टेबल प्रभात मौर्या, पुनीत गुप्ता, विकास ओझा, प्रदीप सिंह, विपिन राठौड, कांस्टेबल कुलदीप, विजेन्द्र, कांस्टेबल मोहित, सुनील शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read