Homeझांसीमां व बच्चे को जन्म-प्रमाण पत्र के साथ ही स्वास्थ्य इकाई से...

मां व बच्चे को जन्म-प्रमाण पत्र के साथ ही स्वास्थ्य इकाई से करें विदा: डा. आदर्श

मां व बच्चे को जन्म-प्रमाण पत्र के साथ ही स्वास्थ्य इकाई से करें विदा: डा. आदर्श

निजी अस्पताल भी लागू करें सेण्ट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम
मुकेश तिवारी
झांसी। संभागीय प्रशिक्षण केंद्र सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में मण्डलायुक्त डॉ आदर्श सिंह ने निर्देश दिये कि सभी स्वस्थ्य इकाइयों में जन्मे बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र उसके घर वालों को डिस्चार्ज से पहले दे दिया जाय।

मण्डलायुक्त ने बताया कि संबन्धित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर नवजात स्वास्थ्य केंद्र से जन्म प्रमाणपत्र के साथ ही विदा हो। इसके लिए सभी निजी एवं सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की व्यवस्था की जाय। इस सिस्टम के लागू होने से निजी नर्सिंग होमों को नगरपालिका से लिंक कराया जाय जिससे वह जन्म की जानकारी तुरंत पोर्टल पर डाल सके।

संवेदीकरण कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सभी स्तर की चिकित्सा इकाइयों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर व ग्राम पंचायतों को मिलने वाले अंटाइड फ़ंड के बारे में बात करते हुए, मंडलायुक्त ने यह निर्देश दिये कि सभी संबन्धित अधिकारी विशेष तौर पर सभी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक अंटाइड फ़ंड के इस्तेमाल पर ध्यान दे और सबंधित कार्यो में उसे उचित तरीके से खर्च करायें।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत झांसी द्वारा जन्मजात हृदय रोग के एक बच्चे की सर्जरी कराए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया को सतत जारी रखा जाए और तीनों जनपदों के सभी ऐसे पीडित बच्चों को खोजकर उनकी सर्जरी कराई जाए।

मण्डलायुक्त ने कहा कि कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय के होस्टल में रहने वालों बच्चो की आरबीएसके की टीम नियमित तौर पर जांच करें, ताकि उन्हें यदि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो उसका निराकरण किया जा सके। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रसूता महिलाओं को दिए जाने वाले नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था के लिए आयुक्त ने कहा कि अप्रैल 2023 से सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत खोली गई प्रेरणा कैंटीन द्वारा मरीजों को भोजन की उपलब्ध कराया जाए।

बैठक का संचालन करते हुए एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबन्धक आनंद चौबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के संबंधित सभी डेवलपमेंट पार्टनर्स द्वारा ब्लॉक स्तरीय टीम का संवेदीकरण किया गया है, इससे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति और बेहतर होगी। आयुक्त की एक विशेष पहल पर 75 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकसित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

एडी हेल्थ डॉ केसी राय ने धन्यवाद देते हुए आयुक्त द्वारा तय की गई प्राथमिकताओं पर स्वास्थ विभाग के खरा उतरने का आश्वासन दिया।
बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ केसी राय, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ एनएस सेंगर, संयुक्त निदेशक डॉ आरके सोनी, सभी जिलों के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मंडल के सभी ब्लाक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डेवलपमेंट पार्टनर डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी, टी.एस.यू. के प्रतिनिधि सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी स्तरों के प्रबंधक एवं समन्वयक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read