HomeJaunpurसड़क हादसे में दो घायल | #TEJASTODAY

सड़क हादसे में दो घायल | #TEJASTODAY

सड़क हादसे में दो घायल | #TEJASTODAY

बंदी में दुकान खोलने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, आठ का किया चालान | #TEJASTODAY थानागद्दी, जौनपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा जिले में शनिवार और रविवार का को बाज़ार पूर्ण रूप से बंद किया गया है। लेकिन पुलिस को मिल रही बार-बार शिकायत के बाद शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए थानागद्दी चौकी और कोतवाली पुलिस ने अभियान चला कर आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों पर कार्यवाई करते हुए सख्ती दिखाई। जिससे चोरी से दुकान चला रहे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानागद्दी बाजारवासियों की शिकायत थी कि शविवार और रविवार को बंदी के बाद भी कुछ दुकानदार नही मान रहे हैं। वह आधा शटर खोल कर या दुकान के पीछे से बिक्री कर रहे हैं। जिसको गंभीरता से लेते हुए शनिवार की शाम और रविवार की सुबह केराकत कोतवाल विनय सिंह और थानागद्दी चौकी इंचार्ज त्रिवेणी सिंह ने बंदी के बाद भी चोरी से दुकान खोल रहे आठ दुकानदारों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया औए अन्य को सख्त हिदायत दी। पुलिस इस कार्यवाई से चोरी से दुकान चला रहे और बाकी दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने दुकानदारों और व्यापार मंडल से अपील भी की, कि दो दिन बाज़ार बंदी आपकी सुरक्षा के लिए लगाया गया है। इसलिए आप लोग प्रशासन का साथ दे और दो दिन पूर्ण रूप से दुकान बंद रखे।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नगर के आजमगढ रोड स्थित पावर हाउस समीप हुए बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सुचना देकर उपचार के लिए स्थानीय राजकिय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अहिरो फिरोजपुर गांव निवासी अंकित कुमार (22) पुत्र स्व इंदल अपने दोस्त अल्लीपुर सरावां गांव निवासी श्यामू यादव (32) पुत्र शालिकराम यादव की बाइक पर सवार होकर आजमगढ जा रहे थे जैसे ही नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पावर हाउस समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर में दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सुचना देकर उपचार के लिए स्थानीय राजकिय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ हालत गंभीर देखकर चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित |#TEJASTODAY जौनपुर। साहब सरन रावत उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के युवा/युवतियों को उत्तर-प्रदैश सरकार द्वारा विशेष योजना एम०एस०एम०ई० के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेत आनलाइन आवेदन के लिये पात्रता हाईस्कूल पास एवं आयु सीमा १८ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्माण व सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण की सीमा १.०० लाख से २५.०० लाख तक है जिसमें आवेदक को २५ प्रतिशत अनुदान/छूट प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के हेतु तहसीलवार सहायक प्रबन्धक/क्षेत्रीय सहायक शाहगंज व बदलापुर जय प्रकाश, ७००७६३७०६३, सदर व केराकत राजेश राही ९४५०३८८०८७, ७८८०३९६००१ एवं मडियाहूॅ व मछलीशहर राजेश भारती ७३९८२७८६७७, ७००७७२०३५८ से सम्पर्क करें। अन्य जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #TEJASTODAY

वस्त्रदान फाउंडेशन के संस्थापक सुधांशु​ सिंह की तरफ से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #TEJASTODAY

पवन शुक्ला की तरफ से स्वतंत्रता दिवस एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #TEJASTODAY

SIMILAR LUBRICANT & GRERSE की तरफ से स्वतंत्रता दिवस एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #TEJASTODAY क्या आप लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हैं तो आइए जुड़िये SIMILAR LUBRICANT OIL से कम इन्वेस्टमेंट के साथ ज्यादा मार्जिन का वादा WWW.SIMILARLUBRICANT.COM Customer care +919428173554 +918000640164

Must Read