ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। नवादा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक के पैकेट से आधार कार्ड बरामद हुआ है।
जिसमें युवक का नाम नवलेश कुमार एवं पिता लखन प्रसाद यादव है, जिसका उम्र करीब 35 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं आधार कार्ड पर एड्रेस अकबरपुर थाना क्षेत्र के रामडीह अंकित है। यह घटना गया-जमालपुर सुपर फास्ट पैसेंजर से घटी है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने खुद ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दी है या फिर ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि गया से जमालपुर सुपर फास्ट पैसेंजर नवादा स्टेशन आ रही थी, तभी युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। फिलहाल पुलिस आधार कार्ड के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना देने के प्रयास में जुटी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











