HomeJaunpurअवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार | #TejasToday

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार | #TejasToday

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार | #TejasToday

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरी
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डी रमेशचन्द्र तथा उनकी टीम आरक्षी विनय कुमार, कृष्ण कुमार, महिला आरक्षी दीपिका सिंह व रूबी द्वारा अभियुक्त दिनेश पुत्र राममिलन निवासी जारोमाफी थाना मारकुण्डी को दो लीटर कच्ची शराब, 30 किलो लहन व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद लहन को मौके पर नष्ट किया गया।

अवैध खनन कर रहे माफियाओं की ग्रामीणों ने किया शिकायत | #TejasToday

अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारकुण्डी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार उपनिरीक्षक बलराम सिंह थाना मानिकपुर तथा उनके हमराही आरक्षी पंकज कुमार द्वारा अभियुक्त किशन कोल पुत्र दस्यु कोल निवासी गोविन्द नगर कस्बा व थाना मानिकपुर को 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मानिकपुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया।

Must Read