फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी व धार्मिक भवनाओं पर ठेस पहुंचाने वाले दो गिरफ्तार
देवी प्रसाद शर्मा
आज़मगढ़। जनपद के निजामाबाद पुलिस को वादी सूरज सेठ पुत्र मदन सेठ निवासी ग्राम कस्बा सरायमीर थाना सरायमीर ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि विपक्षी काजीम अली पुत्र स्व0 कल्वे हसन, अबुहसन पुत्र स्व0 कल्वे हसन निवासीगण निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद द्वारा अपने फेसबुक आईडी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों को आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग तथा धार्मिक भावना को आहत किया गया है,
के सम्बन्ध में धारा 295, 504, 506 भादंवि व 67 आई0टी0 एक्ट बनाम रहबर अली पुत्र कल्वेहसन काजिम अली पुत्र कल्वे हसन एवं अबू हसन पुत्र कल्वेहसन निवासीगण ग्राम निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। वहीं पुलिस नि0अ0 सूर्यवंश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित काजीम अली पुत्र स्व0 कल्वे हसन व अबु हसन पुत्र स्व0 कल्वे हसन को खुदादादपुर से सुबह पुलिस हिरासत में लेकर जेल भेजा गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













